NBCC. Make it work for you.
Home > Future Students > International Students > International Student Hindi > FAQ for International Study at NBCC Hindi

एनबीसीसी के बारे में अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन के लिए अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एनबीसीसी की टयुश्न फीस (शिक्षण) क्या है?

अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के लिए टयुश्न फीस 5,200.00 केनेडियन डॉलर है| शिक्षण 3 भुगतान में दिया जायेगा| प्रथम भुगतान की रकम 700 डॉलर है जोकि आपको दाखिले की स्वीकृति के 60 दिनों के भीतर देनी होगी| ये कनफरमेशन फीस (पुष्टि शुल्क) है और ये रकम आपकी टयुश्न फीस की ओर लगा दी जायेगी| दूसरा भुगतान 1900 डॉलर है जोकि आपको रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण) के समय देना है| तीसरा भुगतान 2600 डॉलर है जो दूसरे सत्र (सेमेस्टर) की शुरुआत में देना होगा| इसके साथ 100 डॉलर ($100) ऐप्लीकेशन फीस है तथा 600 डॉलर ($600) स्वास्थ्य बीमा की ओर देने है| आपके रेहने सहने का खर्च इस राशि में शामिल नहीं हैं|

एनबीसीसी का रेंक (क्रम) क्या है?

न्यू ब्रंसविक कम्युनिटी कॉलेज किसी रैंकिंग प्रणाली में शामिल नहीं है| बल्कि यह न्यू ब्रंसविक प्रांत द्वारा निरधारित पोस्ट सेकेंडरी ऐजूकश्न (माध्यमिक शिक्षा पद) के नियमों के अंतर्गत आता है|

छात्रावास / निवास के लिए क्या उपलब्ध है?

ऐनबीसीसी के केम्पस पर छात्रावास उपलब्ध नहीं है, लेकिन यहॉ के हर केम्पस में छात्र सेवा (सटूडेण्ट सर्विसस) के माध्यम से रेहने की जगह ढूँढने में सहायता मिल सकती है| अंतर्राष्ट्रीय एनबीसीसी, छात्र सेवा (स्टुडेंट सर्विसस) के साथ मिलकर अंतर्राष्ट्रीय छात्रों को उपयुक्त रेहने की जगह (आवास) ढूँढने में सहायता करता है|

क्या अंतर्राष्ट्रीय छात्रों की सलाह के लिये कोई आफिस (कार्यालय) है?

एनबीसीसी के प्रत्येक केम्पस पर एक प्रतिनिधि है जिसे अंतरराष्ट्रीय छात्र अपने विभिन्न मुद्दों के लिये संपर्क कर सकते हैं| जब एक बार छात्र कनाडा में आता है उसके बाद, स्टाफ के सदस्य जो कि अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के लिये प्रतिनिधि चुने गये है, वह छात्रों से मिलते है तथा छात्रों की हर चिंता या सवाल का जबाब देते हैं|

न्यू ब्रंसविक का मौसम कैसा है तथा किस प्रकार के कपडो की आवश्यकता होगी?

न्यू ब्रंसविक में चार प्रकर के अलग- अलग मौसम: वसंत, ग्रीष्म, शरद, और शीत ऋतु होते हैं| गर्मियों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर तथा सर्दियों में -12 डिग्री सेल्सियस तक नीचा हो जाता है| न्यू ब्रंसविक का मौसम विभिन्न प्रकार का है, यहॉ पर बारिश और ठंडे मौसम से लेकर गर्म और सूखे तक का मौसम होता है| यहां के मौसम में बहुत शीघृ परिवर्तन आता है|

वसंत और शरद (स्प्रिंग व फाल) के ठंडे मौसम में, आपको हल्के से गर्म कपडों की जरुरत होती है जो आपको शुष्क और गर्म रखेगें| जून से सितंबर तक, न्यू ब्रंसविक के अधिकांश क्षेत्रों मैं शाम को थोडी सर्दी हो जाती है तथा आपको स्वेटर आदि बुने हुऐ कपड़ों की आवश्यकता होगी| गर्मियों में तापमान बढ़ जाता है तथा आपको हल्के वस्त्र पहनने होगें| कनाडा में सर्दी (विंटर्स) मैं बहुत कडी ठंड पड्ती है तथा सर्दी का सामना करना पूरी चुनौती है| सर्दियों मैं जब भी आप बाहर निकलें आपको गर्म व सुरक्षित रहने के लिये उचित गर्म कपड़ों की जरूरत है| सर्दियों के उचित कपड़ों में आपके जूते भी शामिल है जिनमें लाईनिगं तथा बर्फ पर फिसलने की रोक करने के लिये ट्रैड (treads) होने चाहिये| आपको विंडप्रूफ (windproof) या भारी कोट, टोपियाँ, दस्ताने, और ज्यादा अंदर पहनने के कपड़ों (layering) की आवश्यकता होगी | कनाडा में सर्दियों के मौसम में काफी नीचे तापमान (बिलो फ्रीजिगं) की अपेक्षा करें|

केम्पस तथा कम्युनिटी में क्या सेवाऐं उपलब्ध हैं?

सभी केमपसों पर छात्र सेवा कार्यालय (स्टुडेंट सर्विससऔफिस) हैं जहां पर पढाई, बजट, रोजगार व, कैरियर परामर्श के लिये सेवाएं (प्रोफेशनल कौंसिलिगं सर्विसेस) उपलब्ध हैं| सभी समुदायों (कम्युनिटीस) में बैंकिंग, शॉपिंग, मनोरंजन की सुविधाएं और स्वास्थ्य सेवा देने वाले (हेल्थ प्रोवाईडरस) उपलब्ध हैं|

क्या छात्रवृत्ति या वित्तीय सहायता उपलब्ध हैं?

छात्रवृत्ति और बरसरीस (bursaries) अंतरराष्ट्रीय एनबीसीसी के छात्रों के लिए सीमित हैं| हालांकि, एक बार छात्र यहां आने के बाद छात्रवृत्ति और बरसरीस (bursaries) के लिये स्थानीय परिसर (लोकल केम्पस) में मालुम कर सकते हैं| हो सकता है कि जिस प्रोग्राम मे वो अध्ययन कर रहें हैं उसके सभी छात्रों को छात्रवृत्ति और bursaries उपलब्ध हो| छात्र स्थानीय परिसर के अलावा अन्य उपलब्ध छात्रवृत्ति पर अतिरिक्त जानकारी के लिए एनबीसीसी वेब साइट का उपयोग कर सकते हैं|

कौन कौन से प्रोग्राम उपलब्ध हैं?

100 से भी अधिक विभिन्न कार्यक्रम विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध हैं: शैक्षणिक सेवाएं (ऐकडेमैक सर्विसस), स्वास्थ्य से समबंधित सेवाएं (ऐलाईड हैल्थ), एप्लाइड और मीडिया कला, भवन एवं निर्माण (बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन), व्यवसाय प्रशासन (बिसिनेस एड्मिनिस्ट्रेशन), व्यवसाय कार्यालय (बिसिनेस आफिस), सिविल इंजीनियरिंग, ग्राहक सेवा (कस्टमर सर्विस), आतिथ्य एवं पर्यटन (होस्पिटेलिटी एंड टूरिस्म), इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, पर्यावरण (एनवायरमेंट), औद्योगिक (इंडस्ट्रिअल), सूचना प्रौद्योगिकी (इंफोर्मेशन टैकनोलोजी), मैकेनिकल इंजीनियरिंग, धातु एवं विनिर्माण (मेटल्स एंड मेनयूफेकचरिंग), मकसद बिजली (मोटिव पावर), प्राकृतिक संसाधन (नेचुरल रेसोर्सेस), नर्सिंग, सुरक्षा सेवाएं (प्रोटेक्टिव सेर्विसेस) और सामाजिक सेवा (सोशल सर्विसेस) हैं|

परिवहन (ट्रांस्पोर्टशन) की कया सुविधाऐं हैं तथा संचालन के कया घंटे है?

यहाँ कुछ परिसरों पर सार्वजनिक बस सेवा (पब्लिक ट्रांस्पोर्टशन) स्थानीय नगर निगम (लोकल मुनिसपेलिटी) के माध्यम से उपलब्ध हैं जिसके लिए बसों का पास छात्र दरों पर खरीदा जा सकता है| कुछ शहरों में बस सेवा शाम को एक विशेष समय पर रुक जाती है और सुबह को शुरु होती है| छोटे परिसरों पर छात्र आमतौर पर किराने की दुकानों (ग्रोसरी स्टोर), बैंकों, दवा की दुकानों और अन्य सेवाओं से 10-15 मिनट की दुरी पर रेहते हैं तथा चल कर जा सकते हैं|

प्रांत और कनाडा में यात्रा के लिये क्षेत्रीय बस परिवहन (रीजनल ट्रांस्पोर्ट) प्रांत के कई क्षेत्रों में डिपो से उपलब्ध है| ये कंपनियां आमतौर पर छात्रों को यात्रा के लिये टिकट रियायती दरों पर देती हैं|

कई क्षेत्रों और परिसरों पर साइकिल चलाना और पैदल चलना आम है| न्यू ब्रंसविक के परिवहन मार्गों (हाई वे) पर चलने के लिये कार (ऑटोमोबाइल) आवश्यक हैं| न्यू ब्रंसविक में टैक्सियों की सुविधा भी उपलब्ध हैं|

न्यू ब्रंसविक में तीन मुख्य हवाई अड्डे है| ये हवाई अड्डे क्षेत्रीय उड़ानें प्रदान करते हैं जो अंतरराष्ट्रीय हैलिफ़ैक्स, टोरंटो, मॉन्ट्रियल या वैंकूवर के हवाई अड्डों की उड़ानों के लिए कनेक्शन देती हैं| हवाई अड्डों के कोड इस प्रकार हैं: फ्रेडेरिक्टन - YFC; मॉन्कटन - YQM, और सेंट जॉन - YSJ.

क्या पुस्तकालय सेवा (लाईब्रेरी) उपलब्ध है?

एनबीसीसी के सभी परिसरों पर पुस्तकालय सेवा (लाईब्रेरी) उपलब्ध है? लाईब्रेरी मैं प्रिंट संसाधन (प्रिंट रेसोर्सेस) जेसै पुस्तकें, पत्रिकाऐं, और दृश्य संसाधन (औडियो विसुअल) उपलब्ध है| इलेक्ट्रॉनिक डाटाबेस जो पुस्तकालय में स्थित सूचकांक पत्रिकाओं (पीरिओडिकल्स) और संदर्भ सामग्री (रेफेरेंस मेटेरिअल) की पूरी सूची (इंडेक्स) तथा टेक्सट की जानकरी देता है| इंटरनेट कन्न्क्शन पुस्तकालय में, कम्प्यूटर प्रयोगशालाओं और कुछ कक्षाओं में उपलब्ध है| पुस्तकालय खुलने के घंटे हर परिसर पर भिन्न हैं|

क्या चिकित्सा बीमा उपलब्ध है और अस्पताल करीब में है?

अंतरराष्ट्रीय एनबीसीसी में भर्ती छात्रों के लिए आपातकालीन चिकित्सा बीमा लेना अनिवार्य है| आपके स्वीकृति पत्र में स्पष्ट लिखा है कि आपको स्वास्थ्य बीमा शुल्क ($600) अपने कार्यक्रम की स्वीकृति के 60 दिनों के भीतर देना होगा| आपको केम्पस की स्वास्थ्य बीमा योजना (हेलथ एंशोरेंस) में एंरोल कर दिया जायेगा और आपको यदि किसी प्रकार की मेडिकल सहायता की जरूरत होगी उसमें आपकी मदद भी की जयेगी|

योजना पर पर विवरण: http://www.guard.me/policyinfo.php#Ink2 लिंक पर है| आप पोलिसी पढने के किये 11 भाषाओं में से एक चुन सकते हैं|

न्यू ब्रंसविक प्रांत के प्रत्येक क्षेत्र में बडे अस्पताल हैं जिनमे चिकित्सा आपात स्थिति (मेडिकल इमेरजेंसी) पर एम्बुलेंस परिवहन सर्विस उपलब्ध है| कम महत्वपूर्ण चिकित्सा के मुद्दों के लिए, लोकल हेल्थ क्लिनिक चिकित्सा की देखभाल करते हैं|

क्या न्यू ब्रंसविक अंतरराष्ट्रीय ड्राईविंग लाइसेंस स्वीकार करता है?

यदि आपके पास अपने देश का ड्राइवर लाइसेंस है तो आपको अपना देश छोड़ने से पह्ले अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करना आवश्यक है| अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आपके पास अपने देश का ड्राईविंग लाइसेंस होना आवश्यक है| ये अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस एक ही वर्ष के लिए वैध है| उसके बाद आप को लाइसेंस नवीनीकृत (रिन्यू) करना होगा या न्यू ब्रंसविक के ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन (एपलाई) करना होगा| ये निर्भर करता है कि आप किस देश से हैं, वाहन चालकों को पूर्ण परीक्षण की आवश्यकता हो सकती है या अगर आपके देश का न्यू ब्रंसविक के साथ क्लास 5 या मोटरसाइकिल लाइसेंस का पारस्परिक समझौता है तो आपके लाइसेंस का स्थानांतरण (ट्रांस्फर) हो सकता है|

अगर आप कार खरीदते हैं तो आपको अपना लाइसेंस तुरंत न्यू ब्रंसविक के ड्राइविंग लाइसेंस के साथ बदलना होगा|?

यदि आपको ग्रजुयेट होने के बाद नौकरी मिल जाती है, तो आपको न्यू ब्रंसविक के ट्रांस्पोर्टेशन विभाग से अपनी स्थिति की जांच करने की आवश्यकता होगी| न्यू ब्रंसविक का ड्राइविंग लाइसेंस लेने के लिए, आप को एक ड्राइवर हेंड बुक पढ्नी होगी और लिखित परीक्षा व ड्राइविंग टेस्ट देना होगा| जानकारी के लिए ट्रांस्पोर्टेशन विभाग को काल कर सकते हैं या अपने सलाहकार (एड्वाईसर) से बात कर सकते हैं|

मैं वीसा कैसे प्राप्त करूं?

एनबीसीसी को आपकी एपलीकेशन मिल जाने के बाद हम उस पर कार्रवाई करते है| यदि हम आपको स्वीकार कर लेते हैं तब हम आपको स्वीकृति पैकेज भेजते हैं जिसमे स्वीकृति पत्र, आपके पैसो की रसीद एवं सब अन्य प्रासंगिक जानकारी (रेलेवेंट इंफोर्मशन) होगी| आप अपना स्वीकृति पत्र अपने देश के कनाडा के दूतावास (केनेडियन एम्बेस्सी) या उच्च आयोग (हाई कमीशन) के पास ले जायें और छात्र प्राधिकरण (स्टुडेंट औथोरईजेशन) के लिये एप्लाई करें|

जैसे ही आपको छात्र प्राधिकरण की मंजूरी हो जायेगी, तो आपको कनाडा के दूतावास या उच्चायोग से स्वीकृति पत्र प्राप्त होगा जिसे आप अपेने साथ कनाडा लाना ना भूलें|

वीजा और अध्ययन के लिए अनुमति (स्टडी पर्मिट) का नवीकरण (रिनिवल) केसै किया जाता हैं?

एनबीसीसी छात्र सेवा के कर्मचारियों की मदद से छात्रों को स्टडी पर्मिट या वीजा रिनिवल करने मे मदद मिल जाती हैं|

आवेदन (एपलीकेशन) जमा करने के लिए समय सीमा क्या है?

यह सलाह दी जाती है कि अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों को अगले सितम्बर के शैक्षणिक वर्ष (ऐकडेमिक इयर) के लिए पहले वर्ष के नवम्बर तक एप्लाई कर देना चाहिये| जल्दी एपलीकेशन भेजने से आपको अपने पसंद के कार्यक्रम में सीट मिलने में मदद होगी|

स्वीकृति मिल जाने के बाद छात्रों को कनाडा कब तक पहुँच जाना चाहिए?

छात्रों को एनबीसीसी के परिसर पर कॉलेज के कार्यकाल शुरू होने से एक सप्ताह पहले पहुंच जाना चाहिए| एनबीसीसी पर पंहुचने के पहले या दूसरे दिन, छात्रों को विद्यार्थियों के छात्र सेवा सलाहकार के साथ मिलना चाहिए और अपना पासपोर्ट और अध्ययन अनुमति (स्टडी पर्मिट) साथ लाना चाहिए|

अध्ययन अनुमति (स्टडी पर्मिट) मिलने में कितना समय लगता है?

ज्यादातर अध्ययन अनुमति (स्टडी पर्मिट), कनाडा में प्रवेश करते समय दे दिया जाता हैं| आवेदन पत्र (एप्लिकेशन फोर्म) और अस्थायी निवास वीजा (TRV) की एपलीकेशन संबंधित दस्तावेजों (रेलेवेंट डोकुमेंट्स) के साथ अपने देश के कनाडा के दूतावास (केनेडियन एम्बेस्सी) या वाणिज्य दूतावास (काउंसलेट) में ले जायें| एक बार वीजा मंजूर होने पर छात्रों को कनाडा के दूतावास (केनेडियन एम्बेस्सी) से स्वीकृति पत्र भेज दिया जायेगा| इन दस्तावेजों (डोकुमेंट्स) को आपको कनाडा में प्रवेश करते समय प्रस्तुत करना होगा| आप को इस कार्यक्रम (प्रोसेस्स) मे कितना समय लगेगा ये प्रत्येक एपलीकेंट पर तथा आप किस देश से एप्लाई कर रहे है इस पर निर्भर करता है| यदि आपको अपने अध्ययन अनुमति (स्टडी पर्मिट), की अवधी बढानी है तो आप नागरिक आप्रवासन (सिटीजन इम्मिग्रेशन कनाडा) की वेब साईट पर (www.cic.gc.ca) पर जायें या अपने परिसर में छात्र सेवा कार्यालय से मालुम करें|

क्या मैं कनाडा में काम कर सकता हूँ?

केम्पस के बाहर काम करने की अनुमति
केम्पस के बाहर काम करने की अनुमति प्राप्त करने के लिये आपको निम्नलिखित सभी आवश्यकताओं को पूरा करना होगा |
1. एक वैध अध्ययन की अनुमति (स्टडी पर्मिट) होना चाहिये|
2. केम्पस के बाहर काम करने से पहले आप जहां पढ रहे हैं वहां आपको बारह महीने में से छह महीने पूरा समय अध्ययन (फुल टाईम स्टडी) संतोषजनक पढाई (सेटिस्फेकटरी एकडेमिक स्टेंडिंग) के साथ करना होगा| ये जरूरी नहीं है कि छह महीने का समय लगातार हो|
3. केम्पस के बाहर काम करने की अनुमति प्राप्त करने के लिये आप जहां पढ रहे हैं वहां के ओफ्फ केम्पस वर्क पर्मिट प्रोग्राम (off campus work permit program) के लिये एप्लाई करना होगा|
4. आप जहां पढ रहे हैं वहां पढाई जारी रखने के आपको पूर्णकालिक छात्र (फुल टाईम स्टुडेंट) के रूप में पंजीकृत (रजिस्टर्ड) रहना होग, इंग्लिश के अलावा|

ओफ्फ केम्पस वर्क पर्मिट प्रोग्राम के अंतर्गत यदि आप पोस्ट सेकेंडरी फुल टाईम पढाई कर रहें हैं तब आप प्रति सप्ताह 20 घंटे तक बाहर काम( नौकरी) कर सकते हैं| यदि आपके स्कूल मै छुट्टीहै या क्लासस नहीं चल रही हैं, उस समय आप पूरे समय बाहर काम (नौकरी) कर सकते हैं| केम्पस के बाहर काम करने की अनुमति (ओफ्फ केम्पस वर्क पर्मिट) जारी रखने के लिये आप जहां पढ रहे हैं वहां आपको पूर्णकालिक छात्र (फुल टाईम स्टुडेंट) रहना होगा तथा संतोषजनक पढाई (सेटिस्फेकटरी एकडेमिक स्टेंडिंग) रखनी होगी| अपने वर्क पर्मिट और स्टडी पर्मिट की सब शर्तों का पालन करना होगा|

पोस्ट ग्रेडुएट होने के बाद (कार्य अनुमति) वर्क पर्मिट?

न्यू ब्रंसविक सामुदायिक कॉलेज से सफलता पूर्वक पोस्ट सेकेंडरी ग्रेडुएशन प्रोग्राम पूरा करने के बाद अंतरराष्ट्रीय छात्र सिटिज़न शिप एंड इम्मिग्रेशन कनाडा से ओपन पोस्ट ग्रेडुएशन वर्क पर्मिट के लिये एप्लाई कर सकते हैं| ये पर्मिट सिर्फ तीन वर्ष के लिए मिलता है और बढ़ाया नहीं जा सकता है| अप्रैल 2008 के बाद से एक साल का प्रोग्राम करने वाले ग्रेडुएटस को केवल एक साल का वर्क पर्मिट मिल सकता है| जबकि दो या तीन वर्ष के प्रोग्राम करने वाले ग्रेडुएटस को तीन साल का पर्मिट मिल सकता है|