NBCC. Make it work for you.
international_student
Home > Future Students > International Students > International Student Hindi

अंतर्राष्ट्रीय छात्र

यदि आप अच्छी ठोस शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तथा साथ मैं दुनिया के सबसे अच्छे, साफ सुथरे और बहुत ही मिलनसार भाग में रहना चाहते हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं|

यहां नई ब्रंसविक, कनाडा में, जो लोग रहना चाहते है, पढाई या काम करना चाहते हैं हम उनकी लगन, क्षमता और व्यक्तित्व को बढ़ावा देने मैं विश्वास रखते हैं| हमें इस बात पर गर्व है कि हम इस प्रांत मे बड़े शहर का रहन सहन और छोटे शहरों के लोगों की आपसी मिलनसारी का एक अद्वितीय मिश्रण प्रदान कर सकते हैं| चाहे जहाँ पर भी आप नई ब्रंसविक में अध्ययन करना पसंद करें आप अपने आप को बहुत ही मिलनसार, अच्छे दिल के और शांतचित्त लोगों से घिरा हुआ पायेंगे| सही मायने में इस तरह के लोगों की बजह से ही ये प्रांत रहने के लिये एक महान जगह हें|

एनबीसीसी पर, हम नई ब्रंसविक के नेतृत्व का पालन करते हुए छात्रों के बीच उनकी विविधता (डाईवर्सिटी) और उनके व्यक्तित्व को प्रोत्साहित करते हैं| हमारे साथ अध्ययन का मतलब है कि आप नए लोगों से मिलेगें, नई संस्कृतियां सीखेगें, आपकी शिक्षा प्रशिक्षित (ट्रैंड) प्रोफ्फेशनलस के द्वारा होगी, और आपको अपने कैरियर को शुरू करेने में सहायता मिलेगी -‌‌‌‌ साथ साथ आपको कनाडा के महान मेरीटाईम में रहने का अनुभव भी प्राप्त होग| यहां की शानदार सुविधाएं, सीखने के तरीके और वास्तविक दुनिया में काम करने का अनुभव, इन सबकुछ बातों को ध्यान मैं रखते हुए हमें लगता है की आप एनबीसीसी को अपनी पोस्ट सेकेंडरी पढाई के लिये चुन कर बहुत ही खुश होगें| यहां पर आने की तैयारी के लिये अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों के लिये इस पेज पर दिये हुए लिंको को देखें| एनबीसीसी केम्पस पर हम आपका इंतजार कर रहें हैं|